
हाथरस 05 अगस्त। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए समाजवादी मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, वंचित एवं आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए वर्ग के प्रत्येक समाज की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में वे हाथरस जनपद में सविता समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों से संवाद स्थापित करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय एवं संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पार्टी का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को संगठन में उचित स्थान मिले और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, अजय सिकरवार, मुहर सिंह, राणाप्रताप सिसोदिया, अनुज उपाध्याय, अनूप यादव, सन्दीप बाल्मीकि, बॉबी यादव, सतेन्द्र शर्मा, पंजाबी पोनिया, सतीश चन्द्र लोधी, चिराग वार्ष्णेय, सतेंद्र यादव, हाजी नवाब हसन, कुलदीप सिंह, योगेन्द्र भारती, चेतन शर्मा, नीतेश यादव, अशोक गोला, सहवाज खान, जयशंकर चौधरी, जितेन्द्र सेंगर, अकील कुरेशी, चमन बाबू, सुरेश जादौन, ब्रिजेश कुमार, अतुल सेंगर, नरेश कुमार दिवाकर, शैलेन्द्र सेंगर, गौरीशंकर बघेल, डॉ. राधेश्याम राज्जक, अनिल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





