Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 04 अगस्त। क्षेत्र के गांव सरकौरिया में एक युवक अपने घर के पास बने मुर्गी फार्म में फंदा पर लटका मिला है। जिसे परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुरसान पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। धीरज निवासी गांव सरकौरिया मुरसान का कहना है कि उसके चाचा जगवीर का बेटा 28 वर्षीय प्रदीप उर्फ पोदीना सोमवार की रात करीब 10:30 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ देर तक वापस नहीं लौटा। जब परिजन उसे तलाशते हुए घर के सामने बने मुर्गी फार्म पर पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि उधार के पैसों को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ समय पहले प्रदीप ने गांव के ही एक परिवार से मोबाइल फोन के बदले कुछ रुपये उधार लिए थे। समय पर रुपये वापस न कर पाने के कारण आरोपी पक्ष उस पर लगातार दबाव बना रहा था। आरोप है कि उन्होंने प्रदीप का मोबाइल भी छीन लिया था और उसे अपने घरवालों से झगड़ा कर पैसे लाने के लिए उकसाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 11 वर्षीय एक बेटे को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page