Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर मंजू वर्मा के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 01  अगस्त से 07 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन की थीम “Breastfeeding for a sustainable start in life: Strengthen what works” रखी गई है। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आज महाविद्यालय में चार्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गृह विज्ञान स्नातक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्तनपान के महत्व, शिशु के स्वास्थ्य तथा मातृ-शिशु पोषण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रोफेसर रंजना सिंह, प्रवक्ता डॉ. प्रियंका शर्मा एवं कर्मचारी अतर सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से बताया गया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सात अगस्त तक विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य छात्राओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना और समाज में इसके प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page