Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अगस्त। निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 2 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक गिजरौली उपकेंद्र के नवीपुर फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस दौरान आगरा रोड, आवास विकास, गणेश सिटी, श्याम कुंज, कलवारी रोड, नगला भोजा, नगला टीका, नाई नगला, शिव कॉलोनी, नवीपुर कलां, बुर्ज वाला कुआं, घास मंडी, सीकनापाल गली, चमाड़ गेट, नयागंज, लोहट बाजार, पसरट्टा बाजार और कमला दाल मिल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें। विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है और बताया है कि अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page