Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 31 जुलाई। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुठीला कासिमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास और ससुर पर मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ममता देवी, पत्नी गौरव निवासी गांव कुठीला कासिमपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि घरेलू बातों को लेकर उसके पति गौरव, सास पुष्पा देवी और ससुर गजराज सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आई हैं। ममता का कहना है कि वह गर्भवती है और इसके बावजूद उसके साथ लगातार मारपीट की जाती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना और मारपीट का सिलसिला बंद नहीं हुआ। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page