Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 31 जुलाई। मुरसान रोड पर गुरुवार देर रात अनियंत्रित कार ने टहल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। कर सवार युवकों को घसीटते हुए ले गया कुछ दूरी पर जाकर उनको कर से हटकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव शेरपुर के पास हुई। टक्कर मारने के बाद कार चालक दोनों युवकों को काफी दूर तक घसीटता ले गया और फिर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट गिर गई। घायल युवकों की पहचान शेरपुर निवासी विशाल पुत्र रनवीर सिंह और कालीचरण पुत्र भोजराज सिंह के रूप में हुई है। उन्हें सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक युवक के पेट में भी चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page