Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 31 जुलाई। नगर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामबाग मंदिर परिसर स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। अज्ञात व्यक्ति मंदिर का ताला तोड़ रहा था, तभी एक स्थानीय व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाए जाने पर आरोपी मौके पर ब्लेड सहित अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष एवं रामबाग संघर्ष समिति के प्रमुख विवेकशील राघव को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। विवेकशील राघव ने कहा कि सावन के पवित्र माह में भी रामबाग मंदिर परिसर दुर्दशा और गंदगी से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे हैं और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में भी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं, ऐसे में दोबारा चोरी का प्रयास गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास भी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सुधीर कुमार, विनय पचौरी, आमोद शर्मा, केशव माहेश्वरी, संजीव पुंढीर, वीरेश कुमार और प्रतीक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page