Hamara Hathras

Latest News

सासनी 31 जुलाई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस ने सासनी क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक एएचटी रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी अनुज कुमार, सूर्यकांत एवं शिवम ने चाइल्ड हेल्पलाइन तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम के साथ सासनी चौराहा और बस अड्डे के आसपास सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किसी भी बालक अथवा बालिका के भिक्षावृत्ति या बाल श्रम में लिप्त होने का मामला सामने नहीं आया। टीम ने क्षेत्र में मौजूद लोगों को बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1098, 1076, 112 एवं 1930 की जानकारी भी दी गई तथा अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भिक्षावृत्ति या बाल श्रम करते हुए दिखाई दे तो तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page