Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 जुलाई। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में आज ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, रोवर रेंजर प्रभारी नीरज उपाध्याय और डॉ. राधा शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक शपथ के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं को नशे से दूर रखने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। प्राचार्य ने जोर दिया कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है और नशा मुक्त भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. सत्यप्रिया बंसल, डॉ. शैलेंद्र कुशवाह, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. डी के तोमर, डॉ. नरेंद्र सिंह, प्रो. डीके गौतम और संजय शर्मा सहित समस्त कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page