सिकन्दराराऊ (हसायन) 30 जुलाई । विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले सभी विद्युत उपकेन्द्र तैतीस/ग्यारह केवीके विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों पर तैनात कार्यरत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार तीस जुलाई को 33/11 केवी के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता,विद्युत वितरण मंडल हाथरस के नाम अवर अभियंता को लिखित समस्या शिकायत पत्र के स्वरूपात्मक एक ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन अपने ही पन्द्रह मई दो हजार सत्रह सहित अन्य आदेशों का पालन नहीं कर रहा है।उनका कहना है कि कई वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा रहा है, और हटाए गए कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है।कर्मचारियों ने कार्य के अनुरूप अनुबंध किए जाने, न्यूनतम अठ्ठारह हजार मासिक वेतन निर्धारित करने,ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन करने,विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई।कर्मचारियों ने ई.पी. एफ.घोटाले में दोषी ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई, श्रम कानूनों का पालन, आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न बंद करने तथा संगठन के साथ हुए समझौतों को लागू करने की भी मांग की।संघ आउटसोर्स संविदा कर्मियो ने बताया कि इन मांगों को लेकर पहले चौबीस जून को शक्ति भवन, लखनऊ में धरना प्रस्तावित था,जिसे अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के चलते स्थगित कर दिया गया था।बाद में दो जुलाई को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि,आज तक न तो समस्याओं का समाधान हुआ और न ही बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया।इसी के विरोध में संगठन ने अपना आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की होगी।प्रदर्शन करने वालों में जानी,केश कुमार,सत्यवीर सिंह,मगन सिंह,ओमवीर,पवन कुमार,हरि ओम,करन सिंह,हेमंत कुमार,संजय कुमार सहित तमाम कर्मी मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
September 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
औद्योगिक विकास की जमीनी हकीकत देखने सलेमपुर
September 23, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब के
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को
September 23, 2026
कलवारी में मामूली बात पर दो पक्षों
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपर
September 23, 2026
तीन नाबालिग बालिकाओं के मामले में लंबे
September 23, 2026
सासनी : किशोरी की संदिग्ध मौत के
September 23, 2026
Weather
Hathras
2:01 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







