हाथरस 30 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर अंकित किए और निर्वाचन संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रभारी अधिकारी निर्वाचन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
22 साल पुराने चोरी के मामले में
July 30, 2026
कांवड़ यात्रा को लेकर हाथरस में हाई
July 30, 2026
बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम
July 30, 2026
धार्मिक परंपरा का निर्वहन: दाऊजी महाराज मंदिर
July 30, 2026
गुरु पूर्णिमा पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
July 30, 2026
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर एक
July 30, 2026
सीएमओ ने कांवड़ शिविरों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं
July 30, 2026
Weather
Hathras
10:05 pm,
Jul 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











