Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई । सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा आज मुरसान रोड स्थित नगला नंदू एवं दयालपुर में स्थापित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनात चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का सत्यापन किया। सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित मिले। शिविरों में कांवड़ यात्रियों के उपचार हेतु आवश्यक फर्स्ट एड की सभी दवाएं एवं प्राथमिक चिकित्सा संबंधी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तीन शिफ्टों में नियमित रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएमओ ने शिविरों में स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page