Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। चंदपा कोतवाली क्षेत्र में गेहूं बेचने जा रहे एक युवक के साथ रास्ते में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव पट्टी सामंत निवासी दिनेश कुमार, पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह ई-रिक्शा चालक कीरतराम, निवासी नगला भुस, के साथ गेहूं बेचने के लिए जगत चक्की, निर्मला कोल्ड के पास जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वे गांव में अवधेश के घर के सामने पहुंचे, तभी गांव का ही मिंटू उर्फ अभय अपने बेटे के साथ वहां आ गया और ई-रिक्शा को जबरन रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि मिंटू उर्फ अभय ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “तेरी इस रास्ते से जाने की हिम्मत कैसे हुई”, जिसके बाद उसने दिनेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर ई-रिक्शा चालक कीरतराम, अवधेश, कोला तथा अवधेश की बेटियां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कराया। मारपीट में दिनेश के मुंह, गले और सिर में चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जाते समय धमकी दी कि “आज जिंदा नहीं छोड़ूंगा, अब कभी इस रास्ते से गुजरा तो जान से मार दूंगा।” पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page