Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। अलीगढ़ रोड पर श्री विजय कृष्ण चतुर्वेदी जी महाराज (वृन्दावन) के पावन सान्निध्य में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हाथरस एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरुदेव के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुदेव ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों में कहा कि गुरु जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य, सेवा और साधना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु-भक्ति, सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य ईश्वर भक्ति एवं समाजहित में कार्य करना है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु गुरु वंदना एवं आध्यात्मिक भावों में सराबोर होकर गुरुदेव के श्रीचरणों में अपनी आस्था अर्पित करते रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समस्त शिष्यगण एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page