Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 जुलाई। राया रोड पर बुधवार को सड़क हादसे में मोपेड सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। गांव पल्हावत के निकट हुए हादसे में अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को प्राथमिक उपचार से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव कजरौठी निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र शिवचरण अपने भतीजे मनोज पुत्र नाथूराम के साथ मोपेड से गांव पल्हावत स्थित मंदिर में आयोजित भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पल्हावत के निकट पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण सिंह के पैर में फ्रैक्चर होने और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, मनोज का उपचार सीएचसी में ही किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page