Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बस्तोई के राजवाहा पर स्थित ठेका देशी शराब की दुकान को लेकर चल रहा विवाद अभी थमने का नाम नही ले रहा है।ठेका देशी शराब की दुकान के खुलने का समय सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक निर्धारित किया गया है।मगर दुकान पर मौजूद कर्मचारी के द्वारा शराब की दुकान से शराब के पौआ की निर्धारित दर से पैतीस रुपए अतिरिक्त की बसूली कर एक सौ दस रूपए में बिक्री किए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है।उक्त दुकान से शराब बिक्री का एक वीडियो क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा अपने सोशल मीडिया एक्स टविटर एकांउट पर आबकारी विभाग,जिलाधिकारी,डीजीपी चीफ सेक्रेटरी, सीएमआफिस, यूपी गवर्नमेंट को टैग कर अपलोड करते हुए मुख्यमंत्री के नाम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।हसायन विकासखंड क्षेत्र के गांव बसई बाबस के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या इक्कीस के दलित दिव्यांग डीसी सदस्य संजय जाटव ने शिकायत करते हुए कहा कि आज दिनांक 29/07/2026 उन्तीस जुलाई दिन आज सुबह आठ बजे के लगभग गांव बस्तोई के राजवाहा स्थित ठेका देशी शराब की दुकान को नियम विरुद्ध खोला गया।ठेका देशी शराब की दुकान को कार्यरत कर्मचारी के द्वारा प्रतिदिन खोला जाता है।दलित दिव्यांग बीडीसी सदस्य ने शिकायत करते हुए कहा कि जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली का आदेश हैं कि सुबह दस से रात्रि दस बजे तक मदिरा शराब की दुकान खोलने का समय निर्धारित किया गया है।सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद कार्यरत कर्मी के द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है,और शराब की दुकान पर पिच्चहत्तर रुपए के पौआ को निर्धारित दर से तीस से पैतीस रुपए अतिरिक्त लेकर एक सौ दस रुपए का दिया जा रहा है।ठेका देशी शराब की दुकान के पास  सरकारी खाद गोदाम खुला हुआ है,जहां पर क्षेत्रीय लोगों का आना जाना रहता है,ठेका के पास आबादी/ मकान भी बने हुए हैं ठेका के पास पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय भी बना हुआ है।सामुदायिक शौचालय में प्रतिदिन सुबह शाम महिलाएं माता,बहिनों व पुरुषों का का रोज का आना जाना रहता है। बीडीसीसदस्य ने कहा कि वह दिनांक 22/07/2026 बाइस जुलाई दिन बुधवार को प्रार्थी दुकान हटवाने के धरने पर बैठने बस्तोई के लिए जा रहा था,तो सादा वर्दी में दो पुलिस कर्मी जिनमें एक कांस्टेबल के साथ सलेमपुर चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज दरोगा के द्वारा बिना किसी जुर्म के ही पकड़कर थाने पर ले गए।बीडीसी सदस्य संजय जाटव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ठेका देशी शराब के नियम विरुद्ध खोलकर निर्धारित दर से अधिक दर बसूल कर पिच्च्हत्तर रुपए वाले शराब के पौआ को पच्चीस से पैतीस रुपए की बिक्री करने वाले/ नियम विरुद्ध दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेका को बन्द कराने की कृपा करें।बीडीसी सदस्य ने कहा कि अगर ठेका देशी शराब की दुकान को जल्द बंद नही कराया गया तो 01/08/ 2026 एक अगस्त दिन शनिवार से धरने पर बैठ जाऊँगा।बीडीसी सदस्य ने कहा कि मेरे या मेरे किसी समर्थक साथी के खिलाफ कोई कार्रवाई या घटना घटित होती है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।इस संबंध में सोशल मीडिया पर ठेका देशी शराब की दुकान से शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने पर हाथरस पुलिस की ओर से संदर्भित प्रकरण मे प्रभारी निरीक्षक हसायन को जांच कर शुचितापूर्ण विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page