Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की कक्षा 11 (ह्यूमैनिटीज) के छात्र आदित्य पाठक ने अंडर-17 हाई जंप स्पर्धा में 1.70 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने ट्रिपल जंप स्पर्धा में 11.50 मीटर का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक भी हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आदित्य का चयन सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पटियाला (पंजाब) में किया जाएगा। वहीं विद्यालय के छात्र प्रेम शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्या बबीता सेठ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं तथा उन्हें विश्वास है कि दोनों विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश सेकसरिया एवं सचिव गौरांग सेकसरिया ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं फिजिकल एजुकेशन शिक्षक आशीष मोहम्मद एवं निशा शर्मा ने खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page