Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक पीड़ित की गलत UPI ट्रांजैक्शन से गई ₹10,000 की धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता समीर पुत्र नसीर, निवासी मोहल्ला गड्ढा, पुरदिलनगर, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बैंक खाते से UPI के माध्यम से गलती से ₹10,000 किसी अन्य खाते में स्थानांतरित हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई शुरू की। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से ट्रांजैक्शन का विवरण प्राप्त कर लाभार्थी के बैंक खाते को तत्काल डेबिट फ्रीज कराया गया, जिससे धनराशि सुरक्षित हो सकी। साइबर क्राइम पुलिस टीम के सतत एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप बुधवार, 29 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता के खाते से गई ₹10,000 की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता समीर ने थाना सिकन्द्राराऊ पहुंचकर हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, सक्रियता एवं जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। थाना साइबर क्राइम, हाथरस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा अपना बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी अथवा अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हों, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज करें अथवा 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा एवं थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम, जनपद हाथरस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page