सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले कई दिन से धीरे धीरे रिमझिम बरसात के साथ बरसात बंद हो जाने के बाद लगातार पड रही भीषण उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार की रातभर रिमझिम बूंदा-बांदी बरसात होने के दौरान अचानक मौसम परिवर्तन होने के कारण हुई बरसात से जनमानस को राहत महसूस हुई।पिछले कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी के बीच मौसम परिवर्तन होने के दौरान सूर्य देव की लुकाछिपी के बीच पड रही भीषण गर्मी से परेशान दिखाई दिए।मौसम विभाग के मौसम अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के द्वारा मानसून के आने की दस्तक देने की संभावना व्यक्त की थी।मंगलवार की दोपहर से ही प्रारंभ हुई बरसात का दौर निरंतर जारी दिखाई दिया।बरसात होने से गली मुहल्लो में बरसात का पानी भरा हुआ दिखाई दिया।दोपहर साढे बारह से निरंतर हो रही बरसात के कारण गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दी।आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दश तिथि अठ्ठाइस जुलाई दिन मंगलवार को दोपहर से हुई झमाझम मानसूनी बरसात होने से खरीफ के सीजन में धान सहित विभिन्न प्रकार की फसल की पैदावार करने वाले किसान प्रसन्नचित दिखाई दिए।बरसात के कारण गली मुहल्लों में बरसात के पानी के कारण जलभराव व कीचड युक्त गंदगी दिखाई दी।बरसात हो जाने के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा दोपहिया वाहन चालक भी बरसात के सडक पर भरे हुए पानी से निकलते दिखाई दिए।बरसात होने से कस्बा के इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग,मोहल्ला अहीरान,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर के अलावा कोतवाली के पीछे व आसपास बने साइड में पानी भर जाने से काफी परेशानी का सामना करना पडा।बरसात होने पर गडोला मार्ग,चर्च बाजार,मोहल्ला जाटवान,गली बौहरान में जल निकासी नही हो पाने के कारण दुकानों के आगे सडक पर पानी हिलोरे लेता दिखाई दिया।बरसात होने की वजह से कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी विद्युत उपकेन्द्र से बाधित कर दी गई।बरसात होने के विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नशे के विरोध पर पत्नी की बेरहमी
July 28, 2026
सांप के डसने से 70 वर्षीय महिला
July 28, 2026
पीड़िता बोली- बाइक और एक लाख रुपये
July 28, 2026
दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने और
July 28, 2026
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान
July 28, 2026
विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने ब्लॉक
July 28, 2026
जेईई एडवांस्ड में एसआरबी पब्लिक स्कूल के
July 28, 2026
Weather
Hathras
11:31 pm,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







