Hamara Hathras

Latest News

सासनी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल (खंड सासनी) के तत्वावधान में बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर, गोहाना के नगला ताल में भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में प्रांत बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग को प्रांत सेवा टोली सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पटका पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान समय में सनातन समाज के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया। प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़कर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के माध्यम से समाज हित में कार्य करने और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड सह मंत्री सचिन भार्गव, सह समरसता प्रमुख आशीष शर्मा, देदामई खंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक सत्यम रावत, छिपेटी वार्ड संयोजक अंकित शर्मा, अमन भार्गव, गौरव उपाध्याय, आशीष शेखावत, विभु भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page