हाथरस 28 जुलाई। वार्ड संख्या-11 स्थित हाथरस-अलीगढ़ रोड के नहर पुल पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संघ कार्यकर्ता श्याम रावत ने नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नहर पुल पर रात्रि के समय अत्यधिक अंधेरा रहने के कारण आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया कि 30 जुलाई से भगवान शिव की पावन कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है और इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं श्रद्धालु भी गुजरेंगे। ऐसे में हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट की स्थापना श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्याम रावत ने अधिशासी अधिकारी से जनहित एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या-11 स्थित नहर पुल पर शीघ्र हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट स्थापित कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो सके और आमजन के साथ-साथ श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से हो सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने धूमधाम से मनाया राधा जन्मोत्सव
September 15, 2026
मंगलवार (15/09/26) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज, नवग्रह मंदिर हाथरस
September 15, 2026
भोपतपुर बिजलीघर से रात में छह घंटे बिजली कटौती, गर्मी और मच्छर से लोग परेशान
September 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने धूमधाम
September 15, 2026
मंगलवार (15/09/26) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
September 15, 2026
भोपतपुर बिजलीघर से रात में छह घंटे
September 15, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय व्यक्ति की
September 15, 2026
जिले में अलग-अलग जगह युवक और किशोरी
September 15, 2026
पढ़ने की बात कहकर घर से निकली
September 15, 2026
निजी प्लाट में खड़ी कार को बनाया
September 15, 2026
Weather
Hathras
12:02 am,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







