Hamara Hathras

Latest News

सासनी 27 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में किसानों ने आज सुबह 7 बजे से सासनी तहसील के बसई काजी बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान बिजली विभाग पर मनमानी कटौती, अघोषित रोस्टिंग और अत्यधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि क्षेत्र में रोस्टिंग के नाम पर भारी मनमानी की जा रही है। उन्हें मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली संकट के कारण खेती करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि लाइन में फॉल्ट या अन्य तकनीकी समस्या होने पर बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करेंगे, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान होने तक वे बिजली घर से नहीं हटेंगे। धरने में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page