Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जुलाई। क्षेत्र के रसमई बरी चौराहे के समीप राजवाहे के पास बल्टीकरी मार्ग पर स्थित पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोरों ने दो दिन पहले एक इनवर्टर और दो बैटरी चुरा लीं। इस संबंध में चौकी ऊंचागांव में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मुर्गा फार्म के मालिक केंद्र प्रताप ने सोमवार दोपहर को बताया कि 25 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वे फार्म से खाना खाने घर गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने इनवर्टर और बैटरी गायब पाए। उन्होंने तत्काल पीवीआर 112 पर सूचना दी और उसी समय पुलिस चौकी ऊंचागांव (सुसाईन) में शिकायत दर्ज कराई। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना से एक दिन पहले मुर्गा फार्म के समीप लगे उनके सबमर्सिबल टूयवैल से मेन केबल भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। लगभग दो माह पूर्व, तत्कालीन चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार के कार्यकाल में, राया-सादाबाद मार्ग पर घाटेकी चौराहे से कुछ दूरी पहले स्थित एक अन्य मुर्गा फार्म से भी अज्ञात चोरों ने एक इनवर्टर और दो बैटरी चुराई थीं। पुलिस उस मामले में भी अभी तक चोरों का पता नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page