Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव शहजादपुर से एक 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पूनम पत्नी बबलू निवासी गांव शहजादपुर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस 12 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत पर थाना चंदपा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page