सादाबाद 26 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अलग-अलग परीक्षाओं में अनियमितताओं और अन्य मांगों को लेकर एक महीने से प्रदर्शन कर रहे जेन-जी युवाओं की मांगों के पूरा होने के दावे पर सादाबाद में जश्न मनाया गया। समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह स्मारक स्थल पर आतिशबाजी कर खुशी जताई। यह कार्यक्रम समाजसेवी कृष्णा खोकिया के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और अन्य मांगों के पूरा होने की बात सामने आई है, जिसे युवाओं की बड़ी जीत माना जा रहा है।जश्न के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। समाजसेवी कृष्णा खोकिया ने कहा कि देश का युवा अपने ही अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक है। उन्होंने जोर दिया कि जब सरकारों की नीतियों से छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, तो आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। खोकिया ने आगे कहा कि जंतर-मंतर पर एक महीने तक चले आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि एकजुट होकर संघर्ष करने से बड़ी से बड़ी सरकार को भी जनता की आवाजi सुननी पड़ती है। कार्यकर्ताओं ने इसे “देश की जनविरोधी सरकार की पहली हार” बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को जनता की मंशा के विपरीत लागू नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी छात्रों, युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने युवाओं की एकजुटता को सलाम करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक संगठन या समूह की नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों और युवाओं की है, जो अपने अधिकारों और पारदर्शी व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, घर
July 26, 2026
भ्रष्टाचार पर सख्ती, रिश्वत लेते होमगार्ड को
July 26, 2026
मोबाइल पर गाली-गलौज और जान से मारने
July 26, 2026
महिला ने पिता-भाई पर लगाया गला दबाकर
July 26, 2026
सामूहिक विवाह समारोह में जेबकतरा रंगे हाथ
July 26, 2026
17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों की शिकायत
July 26, 2026
कमला बाजार में दंपती पर हमला, घर
July 26, 2026
Weather
Hathras
11:23 pm,
Jul 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





