Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई। आर्य समाज मुरसान द्वार पर आज सीनियर सिटीजन, वृद्धजन एवं विधवा-विधुर बंधुओं का साप्ताहिक विचार समागम एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित के सान्निध्य में वैदिक हवन, प्रवचन, भजन एवं उपदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान सी राजकुमार गुप्ता आर्य ने की, जबकि संचालन मंत्री राजीव आर्य ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी पुरुषोत्तम राठी तथा फैम के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल अग्रवाल (सेवा भारती) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आचार्य दिनेश अग्निहोत्री, राजकुमार गुप्ता, राजीव आर्य, सुरेश अग्रवाल एवं अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनुभव और मार्गदर्शन देने वाली अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धजन तथा विधवा-विधुर बंधुओं से प्रत्येक आज आयोजित होने वाले इस समागम में नियमित रूप से शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सहयोग की भावना मजबूत होती है, नई पीढ़ी में संस्कार विकसित होते हैं तथा भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं का संरक्षण संभव होता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे समय में समाज को संगठित होकर अपने ऋषि-मुनियों द्वारा बताए गए आदर्शों और भारतीय संस्कारों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य व्यवस्थापक आर्य दिनेश कुलश्रेष्ठ, आचार्य बनवारी लाल गोस्वामी, मंजू आर्य, आर्य रवि कुलश्रेष्ठ, आयुष आर्य, भीकचंद वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, गोपाल अग्निहोत्री, वीरपाल कर्णावत, संजीव अग्रवाल, बॉबी लाला, मनोज आर्य, तुलाराम सुमन, संजीव सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह के अंत में प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी कृष्ण अरोड़ा (काका बाबूजी) ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page