Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 जुलाई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहपऊ की ब्लॉक इकाई ने नवागत उपजिलाधिकारी रितु सिरोही, तहसीलदार सोनू बघेल और नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। ब्लॉक अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम रितु सिरोही ने शिक्षकों को समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समय-समय पर विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सौंपी जाती हैं। उन्होंने एसआईआर, पंचायत नामावली और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को विद्यालयी दायित्वों के साथ पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करने के लिए शिक्षकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर तहसीलदार सोनू बघेल और नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का भी शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को शिक्षकों की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया और उनके समाधान की अपेक्षा की। अधिकारियों ने शिक्षकों को नियमानुसार समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। समारोह में जिलाध्यक्ष शिक्षा मित्र एसोसिएशन बृजेश वशिष्ठ, प्रभाकर शर्मा, प्रेमवीर सिंह, नीरज शर्मा, बीपी गौतम, मनीष गौतम, गोविंद रावत, मनीष बंसल, संजीव शर्मा, योगेश शर्मा, सुल्तान सिंह, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page