सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जुलाई।कोतवाली क्षेत्र के गांव खिटौली के एक पच्चीस वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थित में सोनीपत के हसन कलां गांव के बाहर स्थापित एक किसान के नलकूप के निकट खडे नीम के वृक्ष से धोती जैसे वस्त्र से लटका हुआ मिला।युवक की मौत की जानकारी मिलते ही युवक के गांव में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव आने पर कोहराम मच गया। आकाश कुमार कुशवाहा पुत्र प्रेमपाल सिंह कुशवाहा उम्र लगभग बत्तीस वर्ष निवासी गांव खिटौली का रहने वाला था।आकाश कुमार कुशवाहा के पिता प्रेमपाल सिंह कुशवाहा गांव में ही मेहनत मजदूरी कर परिवार के सदस्यों के भरण-पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे।आकाश कुमार कुशवाहा अपने गांव खिटौली से मजदूरी करने के लिए करीब दो माह पहले सोनीपत के हसन कलां एक किसान के यहां पर गया हुआ था।आकाश कुमार कुशवाहा सोनीपत के हसन कलां में एक किसान के यहां पर नलकूप ट्यूबवेल पर रहकर खरीफ की धान की फसल की सिंचाई करता था।आकाश कुमार कुशवाहा के पिता प्रेमपाल सिंह कुशवाहा व मृतक आकाश कुमार कुशवाहा के ताऊ के पुत्र जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने घटना की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आकाश ने इक्कीस जुलाई को अपने साथ हुई गाली गलौज मारपीट की घटना के बारे में बाइस जुलाई दिन बुधवार को अपने घर पर अपनी माॅ मालती देवी को मोबाइल फोन से फोन काॅल कर गांव खिटौली के रहने वाले एक व्यक्ति के दामाद व रिश्तेदार पर गाली-गलौज मारपीट कर गांव आने के लिए नही निकलने देने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी दी।आकाश कुमार के माॅ मालती देवी से बातचीत करने के बाद अगले दो दिन बाद चौबीस जुलाई दिन शुक्रवार की सुबह छह बजे हमें सोनीपत के हसन कला से आकाश कुमार के द्वारा नीम के वृक्ष पेड से लटके होने व मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक आकाश के पिता प्रेमपाल सिंह व मृतक युवक आकाश कुमार के ताऊ का पुत्र जितेंद्र कुमार सहित अन्य परिजन सोनीपत के हसन कलां के लिए रवाना हो गए।मृतक के ताऊ के पुत्र जितेंद्र ने बताया कि सोनीपत के हसन कलां घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व ही शव को नीम के वृक्ष से उतारकर सोनीपत सदर कोतवाली पुलिस ले गई।पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरवाए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया।आकाश का शव गांव खिटौली घर पर पहुंचते ही गांव के ग्रामीण महिला पुरूषों की भीड एकत्रित हो गई।आकाश के पिता प्रेमपाल सिंह माॅ मालती देवी के अलावा चार बहन व तीन भाई शव को देखकर करूण क्रंदन कर करूण विलाप कर चीख-पुकार मचा रहे थे।मृतक युवक आकाश के शव पहुंचने से पूर्व ही घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड गई।शोक के चलते किसी भी ग्रामीण के घर पर चूल्हे तक नही सुलग पाए।आकाश के ताऊ के पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि आकाश की मौत नही हुई बल्कि गांव खिटौली के रहने वाले एक व्यक्ति के रिश्तेदार दामाद के द्वारा मारपीट कर हत्या कर शव को धोती से बांधकर नीम के वृक्ष से लटकाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या किए जाने की घटना दर्शाने का प्रयास किया है।जितेंद्र व आकाश के पिता ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नही करने का भी आरोप लगाया है।आकाश आपने परिवार में नौ सदस्यों के बीच चार बहन व पांच भाईयों के बीच मझला सदस्य दूसरे नंबर का मेहनत मजदूरी करने वाला अविवाहित युवक था।आकाश कुमार का एक चौथे नंबर के भाई मिथुन की बीमार से चौदह माह पूर्व मौत हो चुकी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी जमा होंगे बिजली बिल
July 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (25/07/2026) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
July 25, 2026
घर से नाराज होकर गया युवक 12
July 25, 2026
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी
July 25, 2026
शनिवार (25/07/2026) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
July 25, 2026
25 से 29 जुलाई तक छाए रहेंगे
July 25, 2026
मातृ वंदना योजना में एक भी पंजीकरण
July 25, 2026
एलएलएम अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का आखिरी
July 25, 2026
Weather
Hathras
10:38 pm,
Jul 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










