Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत मुरसान गेट स्थित मंदिर परिसर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 30 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया तथा उनके आगामी कुछ दिनों के उपयोग के लिए राशन सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन ने किया। इस सेवा अभियान में श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती सुमनलता, श्रीमती सरोज गर्ग, श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित समूह के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन ने कहा कि भूखे एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संस्था के सेवा भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page