Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। आर्य समाज मुरसान द्वार पर रविवार, 26 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक सीनियर सिटीजन, वृद्धजन एवं विधवा-विधुर बंधुओं का साप्ताहिक सामूहिक विचार समागम आयोजित किया जाएगा। “प्रभु धाम गमन, जीवन साथी अब वह संग नहीं है, वृद्धावस्था में जीवन का अब वह रंग नहीं है” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन आचार्य दिनेश अग्निहोत्री के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में वैदिक हवन, आध्यात्मिक प्रवचन एवं ज्ञानवर्धक भजनों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिए जाएंगे।

समारोह की अध्यक्षता आशु कवि बौहरे अनिल शर्मा (तंबाकू वाले) करेंगे, जबकि प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नन्नूमल जी सुपाड़ी वाले मुख्य अतिथि तथा फैम के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न वक्ता भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार और समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

आर्य समाज के पुरोहित आचार्य दिनेश अग्निहोत्री ने सभी आर्य बंधुओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा नई पीढ़ी में संस्कारों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page