Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मऊ में 1 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 22 जुलाई को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसमें 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

इसके अलावा 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 23 जुलाई को होगा। वहीं 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 24 जुलाई और मंडल स्तरीय चयन 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 4 एवं 5 अगस्त को आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 28 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 29 जुलाई को अलीगढ़ में होगा।

उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ मूल प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है, जबकि संबंधित खेल प्रशिक्षकों को चयन प्रक्रिया संपन्न कर चयन सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page