
सासनी 24 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल प्रखंड सासनी के तत्वावधान में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से भारतीय देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन तथा गोमाता को उचित संवैधानिक दर्जा दिलाने के विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत विद्यापीठ इंटर कॉलेज, यूनियन पब्लिक स्कूल, एएसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज तथा सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों से हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान गोसंरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गोवंश संरक्षण को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए समाज से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर विद्याभूषण गर्ग (जिला सेवा प्रमुख), डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष), डॉ. विकास सिंह (जिला संपर्क प्रमुख), योगेश वार्ष्णेय (प्रखंड अध्यक्ष), हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष), जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री), सचिन भार्गव (सह मंत्री), जयपाल सिंह कुशवाहा (सह मंत्री), अंकित उपाध्याय (प्रखंड संयोजक, बजरंग दल), सत्यम, शैलू, अंकुर जैन, अंकित शर्मा (गोलू), अमन भार्गव सहित प्रखंड एवं खंड सासनी के अनेक कार्यकर्ता और गोभक्त उपस्थित रहे।









