हाथरस 24 जुलाई। विकास भवन सभागार में आज जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला कौशल विकास अधिकारी निर्मल मिश्रा ने किया। बैठक में समिति के सदस्यों एवं जनपद के सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला कौशल विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्राप्त लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में खंड विकास अधिकारी पीएन यादव, श्रम उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र की सहायक अधिकारी पूजा मिश्रा, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य रोहतास सिंह, महामाया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सोमवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, डूडा के उपायुक्त, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कौशल विकास योजनाओं के अधिकाधिक लाभार्थियों को प्रशिक्षण से जोड़ने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जनपद में कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक के दौरान सभी प्रशिक्षण केंद्र संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा कौशल विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर BLS स्कूल ने
September 8, 2026
भैंस व्यापारी से मारपीट, भैंस बेचकर मिले
September 8, 2026
जलभराव और खराब रास्तों से परेशान ग्रामीण,
September 8, 2026
हसायन में पिता-पुत्री से मारपीट, कड़े से
September 8, 2026
स्कूल जाने के लिए निकला 16 वर्षीय
September 8, 2026
घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी,
September 8, 2026
दो दिन से बुखार से पीड़ित किसान
September 8, 2026
Weather
Hathras
10:59 pm,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










