Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जुलाई। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और बाद में उसके संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित पिता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम की अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र के अनुसार, रनवीर, निवासी नगला हरप्रसाद, लक्ष्मी नगर, थाना जमुनापार, जिला मथुरा ने बताया कि उनकी पुत्री वर्षा का विवाह 29 अप्रैल 2025 को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नया बांस अहवरनपुर निवासी पवन, पुत्र महेशचंद्र, के साथ हुआ था। विवाह में करीब पांच लाख रुपये खर्च कर सोने-चांदी के आभूषण एवं घरेलू सामान दिया गया था। प्रार्थी का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति पवन, देवर, सास और अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वर्षा के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। शिकायत मिलने पर वह अपनी बेटी को मायके ले आए थे, लेकिन समझौते के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया। पीड़ित पिता के अनुसार, 13 मार्च की शाम वर्षा ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके अगले दिन 14 मार्च की सुबह सास उर्मिला देवी ने फोन कर बताया कि वर्षा घर पर नहीं है। रनवीर का कहना है कि उन्होंने 15 मार्च को थाना हाथरस गेट में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हाथरस को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष ने गायब कर दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी हो गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
जिला महिला अस्पताल में सीजेरियन सेवाओं के विस्तार पर जोर, CMO ने दिए सख्त निर्देश, अस्पताल में हर माह न्यूनतम 100 सीजेरियन कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश, सफाई व्यवस्था में मिली खामियों पर जताई नाराजगी
सादाबाद : लेबर चौराहे पर लगा स्वास्थ्य और आयुष्मान कार्ड शिविर, 118 मरीजों का उपचार, 11 श्रमिकों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड, 15 की सीबीसी और 25 मरीजों की शुगर जांच; सभी को निःशुल्क दवाएं वितरित
भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, दाऊजी मेले के व्यापारी सम्मेलन की भी सौंपी जिम्मेदारी, राजेश सिंह गुड्डू को जिला महामंत्री और संध्या आर्या को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ सम्मान समारोह, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page