Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि तमंचे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे वायरल भी किया गया। आरोपियों ने वीडियो हटाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने आज दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 19 जुलाई की रात करीब 10 बजे हुई। गांव के ही सनी पुत्र अवधेश सिंह उसे किसी काम के बहाने घर के बाहर बुलाकर पशुओं के बाड़े के पीछे ले गया। वहां शिवा पुत्र खेम सिंह ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाया, जिसके बाद सनी ने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उन्होंने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो हटाने के एवज में आरोपियों ने 10 हजार रुपये की मांग की और वरुण पुत्र दानी सिंह को रुपये लेने के लिए पीड़ित के पास भेजा। पीड़ित ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि आरोपियों द्वारा हथियार लहराने का एक और वीडियो भी वायरल किया गया है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सनी, शिवा और वरुण समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page