Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। हमारा हाथरस को मिली जानकारी के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली पर लाइन निर्माण, वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण, मरम्मत तथा पोल डिस्मेंटलिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 23 जुलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 33/11 केवी गिजरौली उपकेंद्र के 11 केवी टाउन-2 फीडर से जुड़े लाल वाला पेच, गोपी गंज एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार 33/11 केवी नवीपुर उपकेंद्र के घास की मंडी फीडर से जुड़े सादाबाद गेट, लक्ष्मी सिटी सेंटर, शिव प्लाजा, गड्ढा वाला मोहल्ला तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है तथा आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page