सिकन्दराराऊ 22 जुलाई। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक महिला ने ई-रिक्शा चालक पर बैग से नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूजा देवी पत्नी सत्यप्रकाश निवासी खेरिया कला, थाना हसायन के अनुसार, 19 जुलाई की सुबह वह ई-रिक्शा से जलेसर रोड स्थित मोड़ की ओर जा रही थीं। आरोप है कि यात्रा के दौरान अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने उनके बैग से 10 हजार रुपये नकद और आठ तोले की कोदनी चोरी कर ली। महिला का आरोप है कि चालक उन्हें जलेसर मोड़ पर उतारकर मौके से फरार हो गया। जब उन्होंने अपना बैग देखा तो नकदी और आभूषण गायब थे। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन ई-रिक्शा चालक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।