Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 22 जुलाई। सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा में दिनदहाड़े दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से लैस आठ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बीच बाजार जमकर मारपीट की, घर पर पथराव किया और घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सनी गोस्वामी के अनुसार, घटना 21 जुलाई की दोपहर की है। वह अपनी दुकान पर पिता पुरुषोत्तम के साथ बैठा था। तभी लाठी-डंडों से लैस आठ लोग वहां पहुंच गए। इनमें से एक की पहचान सूर्याश ठाकुर निवासी पोरा के रूप में हुई है। आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सनी और उसके पिता के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने बीच बाजार उनके घर पर पथराव किया, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में कुछ पड़ोसियों और राह चलते लोगों को भी चोटें आईं। जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपित घर में घुस आए और महिलाओं के साथ भी मारपीट की। जाते समय आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page