Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। जिला खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में सुश्री वर्षा रानी एवं अंसार हुसैन द्वारा संपन्न कराई गई। ट्रायल में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए कृष्णा कुमार, प्रेम भास्कर, अमन सिंह एवं दिव्यांश कौशिक का चयन मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया। अब चयनित खिलाड़ी 22 जुलाई को अपराह्न 2 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page