Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जुलाई। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसायी श्री रितेश बंसल का आज दोपहर लगभग एक बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 50 वर्ष के थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को तालाब ओवर ब्रिज पर उनकी बाइक अचानक स्लिप हो गई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री रितेश बंसल के निधन का समाचार मिलते ही शहर के व्यापारिक, सामाजिक एवं मेडिकल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों, मित्रों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हमारा हाथरस श्री रितेश बंसल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page