Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई। जिला खेल कार्यालय में सोमवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल का आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी श्री काशी नरेश यादव की देखरेख में किया गया, जबकि चयन प्रक्रिया का संचालन सुश्री वर्षा रानी एवं श्री अंसार हुसैन ने किया। चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में कृष्णा कुमार, प्रेम भास्कर, अमन सिंह एवं दिव्यांश कौशिक शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी 22 जुलाई को अपराह्न 2 बजे तक महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी श्री काशी नरेश यादव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जिले के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर हाथरस का नाम रोशन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page