Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 20 जुलाई।  वेटरंस क्रिकेट लीजेंड क्लब (VCL) द्वारा आयोजित होने वाले VCL 50+ मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट में इस वर्ष छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक नोएडा के इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर, कर्नाटक और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम तीन-तीन लीग मुकाबले खेलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश की टीम में हाथरस के पूर्व क्रिकेटर एवं हाथरस वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) के सचिव राजेश शर्मा का बतौर ओपनिंग बल्लेबाज चयन किया गया है। यह पहली बार है जब हाथरस के किसी वेटरंस क्रिकेट खिलाड़ी को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि हाथरस के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों के सहयोग, स्नेह तथा उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन (UPVCA) और हाथरस VCA के साथियों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे 20 अगस्त को नोएडा पहुंचकर उत्तर प्रदेश टीम के साथ जुड़ जाएंगे और पूरी मेहनत के साथ टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। राजेश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रंगीन क्रिकेट ड्रेस और सफेद गेंद से खेले जाएंगे। उनके चयन से हाथरस के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है तथा इसे जिले के वेटरंस क्रिकेट के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page