सादाबाद 19 जुलाई। क्षेत्र के सीस्ता गांव की महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और बेल्ट से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, पति ने उसे अपनी 8 माह की बेटी के साथ घर से निकाल दिया, जबकि 3 साल के बेटे को अपने पास रख लिया। पति की धमकियों से डरी महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 18 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो रही थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पति ने बेल्ट उतारकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सामने भी पति ने गाली-गलौज जारी रखी। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि वह पति के इस तरह के व्यवहार से लंबे समय से परेशान है। महिला ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उसके पति ने फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे 8 माह की बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया और 3 वर्षीय बेटे को अपने पास रख लिया। आरोप है कि पति ने उसे दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि उसका पति कभी भी उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। इस घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है और अपने बच्चों को लेकर चिंतित है। उसने पुलिस से पति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। महिला की शिकायत सुनने के बाद कोतवाली के उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस कांस्टेबल की मौत में नया मोड़,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
July 20, 2026
खेत में पानी को लेकर विवाद, किसान
July 20, 2026
इलाज के लिए बाहर गए परिवार के
July 20, 2026
इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की
July 20, 2026
Weather
Hathras
8:50 am,
Jul 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








