Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 जुलाई। क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। रोजाना बंदरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। कजरौठी क्षेत्र के गांव पोदा में छह वर्षीय बच्ची पर बंदर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हमला आंख के बेहद करीब हुआ था, लेकिन बच्ची की आंख सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, पोदा गांव निवासी सोनू कुमार की छह वर्षीय बेटी शिवानी चारग घर के बाहर एक प्लॉट में खेल रही थी। तभी अचानक एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदर ने शिवानी के माथे के पास भौंह पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बंदर को वहां से भगाया। घायल बच्ची को तत्काल पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि यदि हमला कुछ इंच और करीब होता, तो बच्ची की आंख को गंभीर नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार, सादाबाद और आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page