सादाबाद 18 जुलाई। नवागत एसडीएम रितु सिरोही ने क्षेत्र में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया या डीएपी बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने दुकानों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और बिक्री संबंधी अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की। एसडीएम ने स्टॉक और रजिस्टर का मिलान कर रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।एसडीएम ने खाद विक्रेताओं को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूरिया और डीएपी की बिक्री केवल सरकारी निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। खाद खरीदने वाले प्रत्येक किसान से खतौनी की प्रति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही, प्रति हेक्टेयर अधिकतम 5 बोरी डीएपी और 7 बोरी यूरिया की ही बिक्री की जा सकेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बिक्री रजिस्टर में प्रत्येक खरीदार किसान का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन किया जा सके। एसडीएम रितु सिरोही ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान पर टैगिंग, ओवररेटिंग, कालाबाजारी, निर्धारित मात्रा से अधिक बिक्री या रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई, तो संबंधित खाद विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस औचक निरीक्षण से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
रबी सीजन 2026-27 के लिए बीज की
September 8, 2026
हाथरस में 10 से 25 सितंबर तक
September 8, 2026
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्त पुष्पेन्द्र को
September 8, 2026
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्त तालीम को
September 8, 2026
जैन धर्म का महापर्व पर्यूषण पर्व शुरू,
September 8, 2026
वार्ष्णेय महिला वेलफेयर ने शिक्षक स्वदेश वार्ष्णेय
September 8, 2026
बारिश भी नहीं रोक पाई सखियों का
September 8, 2026
Weather
Hathras
7:50 pm,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











