Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए प्रमुख समाजसेवी एवं आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रबंधक रवि चौहान भट्टा वालों के प्रयासों से मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह स्वास्थ्य शिविर कल 17 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री बांके बिहारी मंदिर, लहरा रोड बाईपास पर आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न गंभीर रोगों से संबंधित मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी और मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर एवं रक्त रोग विशेषज्ञ, किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ तथा हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह देंगे। शिविर में निशुल्क जांचों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, हड्डियों की सघनता जांच (बीएमडी) सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल हैं। श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रबंधक रवि चौहान भट्टा वालों ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भाग लेगी। टीम में डॉ. वैभव जैन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. साक्षी राणा (कैंसर एवं रक्त रोग विशेषज्ञ), डॉ. राम चौधरी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. किंजल बनर्जी (किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि मरीज अपने पुराने चिकित्सकीय पर्चे, जांच रिपोर्ट एवं एक्सरे साथ लेकर आएं, जिससे चिकित्सकों को उपचार संबंधी परामर्श देने में सुविधा हो सके। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मरीज विपिन शर्मा (मोबाइल नंबर 8755606162) से संपर्क कर सकते हैं। समाजसेवी रवि चौहान ने संबंधित रोगों से पीड़ित लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page