
हाथरस 16 जुलाई। श्री अग्रवाल सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला, चावड़ गेट में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में सबसे पहले महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सदन ने सर्वसम्मति से पुष्टि की। बैठक का मुख्य एजेंडा सभा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर था। इस विषय पर उपस्थित अग्रबंधुओं ने अपने-अपने विचार रखे। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय चुनाव अधिकारी समिति का गठन किया गया। समिति में रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, राकेश बंसल (हींग वाले), देवेंद्र गोयल (रंग वाले), विजय कृष्ण अग्रवाल तथा दीपेश अग्रवाल (सर्राफ) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नवगठित समिति ने सभा के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। चुनाव की तिथि एवं विस्तृत प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र किए जाने की जानकारी भी दी गई। बैठक में सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल (बैंक वाले), दिलीप पोद्दार एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (सर्राफ), कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल (किराना वाले), मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल (दाल वाले) सहित राकेश कुमार अग्रवाल, अशोक गर्ग, सुरेशचंद्र अग्रवाल (बर्तन वाले), सुरेशचंद्र अग्रवाल (ठेकेदार), हरगोविंद अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेश तायल, विपुल सिंघानिया, श्याम अग्रवाल, मोहनलाल सिंगल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, सुभाषचंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बॉबी, उदय तथा पवन कुमार सिंगल सहित अनेक अग्रबंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने किया, जबकि अंत में सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Next News :-हाथरस के 65 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, मिड-डे मील और दूध वितरण व्यवस्था मिली संतोषजनक
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













