Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। सहायक निदेशक मत्स्य ने जनपद के मत्स्य पालकों एवं इच्छुक लाभार्थियों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु 16 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना एवं माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना सहित विभिन्न योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा आवेदक किसी भी कार्य दिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कक्ष संख्या-330, विकास भवन, हाथरस पहुंचकर भी योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page