Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राधा माधव मंदिर, आवास विकास, अलीगढ़ वालो की ओर से सरदार दलजीत सिंह किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की तथा मोतियाबिंद से संबंधित रोगियों का निशुल्क परीक्षण एवं उपचार के लिए परामर्श दिया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया। ज्ञानी हरपाल सिंह ने अरदास कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि ज्ञानी नानक सिंह ने गुरु कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को गुरुवाणी का संदेश दिया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया गया। लंगर सेवा में सागर अरोड़ा, समाजसेवी परिवहन निकर्रा, सरदार पन्ना सिंह, रविंद्र सिंह, सरदार हरबंस सिंह, सरदार राजेश, विजय भाटिया, सचिन ग्रोवर तथा गुरप्रीत सिंह सहित अनेक सेवादारों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से अलीगढ़ से आई चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Next News :-हाथरस के 65 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, मिड-डे मील और दूध वितरण व्यवस्था मिली संतोषजनक

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page