Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 जुलाई। सहपऊ कस्बे के एमएल इंटर कॉलेज परिसर में बड़ा हादसा टल गया। कॉलेज परिसर में खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक टूटकर कक्ष की छत पर गिर गया। घटना में छत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन संयोगवश उस समय कक्षा में कोई छात्र-छात्रा मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते वह अचानक गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने प्रभावित हिस्से को तत्काल खाली करा दिया और छात्रों का प्रवेश रोक दिया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अन्य कक्षाओं का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी है। उन्होंने गिरे हुए पेड़ को हटाने और क्षतिग्रस्त भवन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में कई अन्य पुराने और जर्जर पेड़ मौजूद हैं। उन्होंने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए इन पेड़ों की समय रहते छंटाई और जांच कराई जानी चाहिए। कक्षा के समय पर खाली होने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page